फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vehicle hits motorcycle on highway; youth dies.

Farrukhabad News: हाईवे पर वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Thu, 08 Oct 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Vehicle hits motorcycle on highway; youth dies.
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा आते समय एक बाइक में बरेली-इटावा हाईवे पर वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि साथी को रेफर कर दिया। तीसरे युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव राई निवासी संदीप राजपूत (24) दिल्ली में नौकरी करता है। वह बुधवार शाम नौकरी पर जा रहा था। गांव के ही दोस्त आकाश (19) और सर्वजीत (18) उसे बस अड्डा छोड़ने देर शाम आ रहे थे। बाइक जब निबिया चौराहे पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, वहां संदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि सर्वजीत की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। संदीप छह भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई अश्वनी, सूरज, प्रदीप, शिवम और शोभित हैं। मां सुनीता और परिजनों का बुरा हाल है। मां का कहना है कि घर में संदीप कमाऊ पूत था। और बच्चे छोटे हैं।
विज्ञापन


--------------
किन्नर को बुरी नीयत से पकड़ा
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किन्नर बुधवार देर शाम अपने मकान का ताला खोल रहा था। उसी समय पीछे से आए एक युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है। बताया कि आरोपी गलत हरकतें कर रहा था। उन्होंने बचाव का प्रयास किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed