फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   DCM ransacked couple, wife's death

बेकाबू डीसीएम ने दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत

Tue, 25 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
DCM ransacked couple, wife's death
चिनहट-देवा मार्ग पर मंगलवार को शारदा नहर पुलिया अलीपुर के पास डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पत्नी की मौत हो गई। हादसे में घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

 
मंगलवार दोपहर देवा कोतवाली क्षेत्र में चिनहट-देवा मार्ग पर अलीपुर गांव के पास बाइक सवार संतोष कुमार (26) व पत्नी कामिनी रावत (24) निवासी चिनहट को सामने से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि कामिनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसे लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती मुंडन अवसर पर चचेरा गांव के रहने वाले जीजा रामाधार रावत के यहां जा रहे थे। दोनों का विवाह भी एक साल पहले ही हुआ है। लोगों की माने तो हादसे के समय युवक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था। एसओ बीडी तिवारी का कहना है कि जिस डीसीएम से हादसा हुआ है उसका चालक वाहन समेत फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed