{"_id":"587675da4f1c1b7c58ba8bb0","slug":"conduct-violation-report-against-bsp-and-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी व भाजपा नेता के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा प्रत्याशी व भाजपा नेता के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनीकटरा पुलिस ने बसपा प्रत्याशी कमला प्रसाद रावत के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने पर अख्खैयापुर गांव में तीन होर्डिग लगी पाए जाने पर कार्रवाई की गई। बुधवार को अख्खैया पुर गांव में बसपा की तीन होर्डिंग लगी होने की सूचना ग्रामीणों ने दी।
लोनीकटरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर होर्डिंग को हटवा कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी जावेद इकबाल ने कहा बसपा प्रत्याशी पूर्व सांसद की फोटो युक्त होर्डिंग बिना अनुमति के लगी होने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वहीं भाजपा नेता पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह के खिलाफ देवा पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ बीडी तिवारी ने बताया कि एक कार में प्रचार सामग्री मिलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जबकि कार को छोड़ दिया गया है। बताते चले कि भाजपा नेता के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का यह चौथा केस दर्ज किया गया है।