{"_id":"f0488a3f9e4ad765ca0a27c5d9da7ee0","slug":"chopped-by-train-youth-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटा युवक
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। हालांकि वह कैसे व किस ट्रेन की चपेट में आया, ये पता नहीं चल सका है।
देवा कोतवाली क्षेत्र के बबुरिहा गांव निवासी चंद्रप्रकाश (30) पुत्र बाबूलाल शनिवार को किसी रिश्तेदार के घर बाइक से गया था। शाम को वहां से लौटते वक्त मसौली थाना क्षेत्र में नैनामऊ गांव के पास संदिग्ध हालात में चंद्रप्रकाश की किसी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने रेल ट्रैक पर लाश पड़ी देखकर पुलिस को खबर दी। चंद्रप्रकाश की बाइक रेल ट्रैक कि किनारे खड़ी थी। घटना के बाद काफी देर तक जहांगीराबाद व मसौली थाने की पुलिस के बीच सीमा विवाद चलता रहा। आखिरकार जब मामला अफसरों के संज्ञान में आया तो मसौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ रायसिंह यादव का कहना है कि मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है।