{"_id":"5aff06f74f1c1bd6408b6330","slug":"chinese-man-found-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरणासन्न मिला चीनी नागरिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरणासन्न मिला चीनी नागरिक
Amarujala Bureau
Updated Fri, 18 May 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
केस दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुकलई गांव के पास गुरुवार की देर रात मरणासन्न हालत में एक चीन का नागरिक मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायल के पास मिले टूरिस्ट वीजा, पासपोर्ट, आईडी से उसकी शिनाख्त चीन के नागरिक के रूप में की। शुक्रवार को दोपहर बाद युवक की हालत में सुधार न होते देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शुकलई निवासी वीरेंद्र के मुताबिक गुरुवार देर एक युवक हाइवे से चीखते हुए गांव की ओर टार्च लिए आता मिला। वीरेंद्र ने बताया कि गांव के किनारे बने प्राथमिक विद्यालय के पास वह गिर गया। भतीजे श्रवण के साथ वह उसके पास गया तो वह बेहोश हो चुका है। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके बैग में पासपोर्ट, दो मोबाइल, आईडी व टूरिस्ट वीजा से शिनाख्त चीनी नागरिक वांग क्यू यू के रूप में हुई।
विज्ञापन
वीजा 3 मई से 31 अगस्त तक भारत में रहने के लिए वैध पाया गया है। डॉ. राघवेंद्र कुमार का कहना है कि युवक के सिर में गहरी चोट होने के कारण वह बार बार बेहोश हो रहा था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर जनमेजय सचान ने बताया कि उसकी भाषा नहीं समझ आ रही, हो सकता है उसके साथ लूट हुई।
विज्ञापन