फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Car collision killed innocent

कार की टक्कर से मासूम की मौत

Wed, 06 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 06 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
 Car collision killed innocent
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
घुंघटेर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि पूर्व में हुए सड़क हादसों में जख्मी दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


घुंघटेर के सिंगतारा गांव निवासी विमल के तीन वर्षीय पुत्र सुनीत को बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुनीत को परिवारीजन आनन-फानन में सीएचसी लेकर भागे जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि हादसे के बाद चालक कार समेत भाग निकला। एसओ अवधेश यादव का कहना है कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसा करने वाली कार व उसके चालक के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीतापुर जनपद के ग्राम भुड़कुला थाना महमूदाबाद निवासी सुशील कुमार वर्मा (35) पुत्र मैकूलाल अपने पड़ोस के गांव सेमरा निवासी रूबी बानो (28) के साथ मंगलवार रात को किसी काम से फतेहपुर आया हुआ था।

मंगलवार देर शाम सीतापुर लौटते वक्त फतेहपुर-भगौली मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से सुशील की बाइक को रौंद दिया। जिससे रूबी की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सुशील को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था।


लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में सुशील की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

वहीं, अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गाजीराज का पुरवा निवासी शिवरतन (60) 30 मार्च को साइकिल से हैदरगढ़ के नैनखेत जा रहे थे। तभी रास्ते में किसी वाहन की टक्कर से शिवरतन घायल हो गए थे। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed