फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   By treating fake doctor, the death of the young man

झोलाछाप के इलाज से गई युवक की जान

Tue, 21 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 21 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
By treating fake doctor, the death of the young man
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
झोलाछाप के पास इलाज कराने गए एक युवक की हालत सुधरने के बजाए और बिगड़ गई। परिजन उसे दोबारा उसी डॉक्टर के पास ले गए तो उसने इलाज करने से साफ मना कर दिया। देररात युवक को सीएचसी देवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को मृतक की पत्नी ने झोलाछाप डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने व गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


मामला देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुर्तजानगर का है यहां के निवासी रामलखन (32) पुत्र राम भरोसे  के पेट में सोमवार की शाम को दर्द शुरू होने लगा। युवक के  परिवारीजन उसे पड़ोस के खेवली चौराहा स्थित झोलाछाप लाहाराम के यहां ले गए। बताते हैं कि झोलाछाप ने उसे दवाएं देकर दोबारा दर्द होेने पर फिर आने को कहा।
विज्ञापन


देर रात करीब 2 बजे युवक के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया तो पत्नी सुंदारा रामलखन को लेकर दोबारा डॉक्टर के पास गई। लेकिन इस दौरान रामलखन की हालत और बिगड़ गई। यह देख झोलाछाप लाहाराम ने उसे हाथ लगाने से मना करते हुए दूसरी जगह दिखाने को कहा। युवक की हालत और बिगड़ते देख परिवारीजन उसे आननफानन सीएचसी देवा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत होने की जानकारी लगते ही परिवारीजन आक्रोशित हो गए। मृतक की पत्नी सुंदारा ने झोलाछाप डॉक्टर पर गलत दवाएं देने व लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले की शिकायत की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत चौकी प्रभारी मित्तई विजय यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी ने इलाज में लापरवाही बरतने व गलत दवा देने से उसके पति की मौत होेने की तहरीर दी है।

झोलाछापों पर नहीं हो रही कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते जगह-जगह झोलाछाप की दुकानें खूब चल रही हैं। यह झोलाछाप सस्ते इलाज व दवाओं के कमीशन के चक्कर में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने पर अक्सर लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ती है।


देवा क्षेत्र में झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत होने की जानकारी नहीं है और न ही कोई शिकायत मिली है। समय-समय पर अभियान चलाकर झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। फिर भी इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed