फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   brother qurreld for property, one killed

संपत्ति बंटवारे के लिए भिड़े भाई, एक की मौत

Fri, 13 Oct 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन

संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो सगे भाईयों ने अपने छोटे भाई की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार की रात हुई इस घटना के बाद पुलिस से शुक्रवार को मृतक की पत्नी ने तहरीर देकर दो भाईयों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

      
थाना बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम कुआडांडा निवासी सुमन देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति राजू यादव और उसके ही सगे भाई चंद्रिका व सुकई के बीच संपत्ति बंटवारे का विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार को रात करीब आठ बजे चंद्रिका व उनकी पत्नी मीना देवी व सुकई व उनकी पत्नी राजेश्वरी ने मिलकर लाठी डंडों से मारा पीटा था। जिससे राजू गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राजू की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए लखनऊ के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृत्यु होने के बाद देर रात दोनों भाई शव को लेकर घर पहुंचे और शव को घर के आंगन में रखकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मृतक की पत्नी ने पुलसि को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबन्ध में थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कहा मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।        

     
मृतक राजू यादव आपने चार भाइयों में सबसे छाटा था। बड़े भाई का नाम रूपचंद्र, चंद्रिका, सुकई तथा चार बहने पुष्पा देवी, कुसमा, गुड्डा देवी व सुस्मा देवी थी। सभी की शादी हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे पत्नी सुमन देवी पुत्र रोहित (13) को छोड़ गया है। मृतक की मां चंपा देवी का कहना है मेरे पुत्र की तबीयत खराब थी भाईयों से सिर्फ कहासुनी हुई थी मारपीट की कोई बात नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed