फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   brother killed Sister and her boyfriend

भाई ने किया था बहन व उसके प्रेमी का कत्ल

Sun, 14 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 14 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
brother killed Sister and  her boyfriend
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने रविवार को टिकैतगंज केस का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। दरअसल, टिकैतगंज के खेतासराय गांव से बीते 25 मार्च को एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था।
विज्ञापन


बाद में, पुलिस ने चार माह बाद प्रेमी का शव घाघरा नदी से बरामद किया था। पुलिस ने ऑनर किलिंग से जोड़ कर मामले की पड़ताल शुरू की और प्रेमिका के भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी भाई ने कुबूला कि बहन और उसके प्रेमी को मारकर घाघरा नदी में फेंक दिया था। हालांकि, आरोपी की बहन की लाश का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 
एसपी अब्दुल हमीद ने रविवार को पुलिस लाइन में बताया टिकैतनगर थाना क्षेत्र के खेतासराय गांव में बीते 25 मार्च को शाहीन पुत्री वाहिद अली व गांव के ही सरफुद्दीन अचानक कहीं लापता हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सरफुद्दीन का घाघरा नदी में शव मिला था, लेकिन शाहीन का पता नहीं लगा था। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल करते हुए मृतका शाहीन के भाई यासीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी बहन व युवक के बीच प्रेम प्रसंग था जिसके चलते वह काफी नाराज रहता था।

दोनों समझाने के बाद भी नहीं माने थे। इसी के चलते 25 मार्च को बहन शाहीन व सरफुद्दीन को एक साथ गांव के बाहर मिलने के बाद आरोपी ने सरफुद्दीन के सर पर पत्थर से हमला कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया। इस बीच विरोध कर रही बहन शाहीन को आरोपी ने घाघरा नदी में फेंक दिया था। इसके बाद सरफुद्दीन को भी नदी में फेंककर आरोपी भाग निकला था।

पुलिस ने यहां दो दिन बाद 27 मार्च को दोपहर में घाघरा नदी से सरफुद्दीन का शव बरामद किया था जबकि शाहीन का शव बरामद नहीं हो सका है। आरोपी द्वारा पुलिस को बताया गया है कि उसने गांव में बेइज्जती के डर से बहन व उसके प्रेमी की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।


पुलिस टीम पुरस्कृत
इस वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल एसओ टिकैतनगर चंद्रशेखर सिंह, श्याम सुंदर पांडेय, शिवनेत्र, मनोज शर्मा, अजय, बृजनाथ द्विवेदी, दिलबहार यादव, साजिद अली आदि पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed