फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Brother died and sister injured in accident

ट्रिपलिंग कर रहे दो भाई व बहन को बस ने रौंदा, एक ने दम तोड़ा

Tue, 20 Feb 2018 11:52 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 20 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Brother died and sister injured in accident
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

रिश्तेदारी में शादी में शामिल होकर एक बाइक पर सवार होकर लौट रहे दो भाई व एक बहन को रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा भाई और बहन गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक बस समेत मौके से भाग निकला है। हादसे का शिकार हुए भाई-बहन लखनऊ निवासी हैं। 

विज्ञापन



जनपद लखनऊ के कोतवाली चिनहट क्षेत्र निवासी दीपक सिंह के दो बेटे मनीष सिंह(20), मयंक (16) व बेटी अक्कू(12) सोमवार को रामनगर थाना क्षेत्र के सिरकौली गांव निवासी अपने रिश्तेदार गुड्डू सिंह के घर शादी में गए थे। मंगलवार की दोपहर यह तीनों बाइक से घर जा रहे थे तभी मसौली थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे के पास एक कार से टकरा गए। इसके बाद गुजर रही रोडवेज की एक बस ने बाइकसवारों को रौंद दिया। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए इनमें मनीष का एक पैर भी कट गया। करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस आई जिससे तीनों घायल सड़क किनारे पड़े तड़पते रहे।
विज्ञापन


इसके बाद सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर मनीष सिंह की मौत हो गई जबकि मयंक व अक्कू की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के समय मनीष बाइक चला रहा था व हेलमेट भी पहने था। थानाध्यक्ष मसौली परशुराम ओझा का कहना है कि जहां पर हादसा हुआ है वहां के ग्रामीणों ने बताया है कि किसी रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मारी है। हादसा करने वाली बस व उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed