{"_id":"584706194f1c1b9b1944890c","slug":"breaking-the-theft-of-five-stores-shutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दुकानों का शटर तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दुकानों का शटर तोड़ लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर कस्बे के मोहल्ला बाजार कटरा में सोमवार रात चोरों ने चार सराफा दुकान और एक मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर लाखों का सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया। सुबह जब लोगों ने शटर टूटे देखे तो उनके होश उड़ गए।
दुकानदारों व व्यापार मंडल के लोगों ने पुलिस की लापरवाही को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जिसके बाद व्यापारियों की मांग पर पहुंचे एसपी ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। मौके पर पहुंच डाग स्क्वायड टीम ने भी जायजा लिया है।
बाजार कटरा में बीती रात जायसवाल मेडिकल स्टोर सहित सूर्य प्रकाश सोनी, मुन्ना सोनी, विनोद सोनी व सिनेमा हाल के पास दिनेश सोनी की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। विनोद सोनी व दिनेश सोनी की ज्वैलर्स की दुकान से चोर लाखों के सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन
जायसवाल मेडिकल स्टोर पर चोरों ने नगदी समेत 25 हजार की दवाएं पार कर दीं। लोग सुबह जब बाहर निकले तो देखा की एक स्थान पर ही चार दुकानों का शटर टूटे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी दुकान मालिकों को दी।
पांच दुकानों में एक साथ बीच बाजार में चोरी होने से कस्बे के सभी व्यापारी जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ गश्त न करने को लेकर नारेबाजी व प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर कोतवाल विजय मल्ल यादव भी पहुंचे लेकिन व्यापारियों में बढ़ता गुस्सा देखकर दो घंटे बाद एसपी राजू बाबू सिंह व सीओ श्रीपाल यादव भी मौके पर पहुंच गए।
कप्तान ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया। एसपी ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। इसके लिए क्राइम ब्रांच की टीम को भी पुलिस टीम के साथ लगाया गया है।