फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bikers gang 23 thousand robbed in broad daylight from accountants

बाइकर्स गैंग ने लेखपाल से दिनदहाड़े 23 हजार लूटे

Tue, 16 Feb 2016 11:23 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद जिले में तैनात एक चकबंदी लेखपाल से मंगलवार को दिनदहाडे़ 23 हजार रुपये की नकदी लूट ली गई। वारदात के बाद पीड़ित ने काफी दूर तक लुटेरों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं लग सका। पुलिस ने भी आसपास कई जगहोें पर चेकिंग अभियान चलाकर लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है। कोतवाल रवींद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी के रहने वाले सत्येंद्र वर्मा फैजाबाद जिले में चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे सत्येंद्र वर्मा शहर में मुंशीगंज के पास एक बैंक से 23 हजार रुपये निकाल कर पैदल ही जा रहे थे तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो लुटेरोें ने उनके हाथ से रुपयों का लिफाफा छीन लिया और हाईवे पर सफदरगंज की ओर भाग निकले। वारदात के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर में लूट के बाद शहर समेत आसपास थाना क्षेत्रों मेें कई जगहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। शहर में नाका सतरिख से लेकर कई जगहों पर पुलिस ने नाकेबंदी की लेकिन लुटेरे हाथ नहीं लग सके। सीओ सिटी तौकीर अहमद खान, कोतवाल रवींद्र सिंह पुलिस बल के साथ लगातार बदमाशों के प्रयास मेें लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed