फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bike recovered

मिट्टी में छिपाई चोरी की बाइक बरामद

Thu, 15 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bike recovered
bike - फोटो : amar ujala
भिटौरा गांव में खेत की मिट्टी में दबाकर छुपाई गई बाइक पुलिस ने बरामद की है। एक दिन पहले मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने बाइक के मिट्टी के नीचे दबे होने की सूचना दी थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही खेत मालिक गांव से फरार हो गया।
विज्ञापन


कोतवाल ने कहा कि फरार खेत मालिक का नाम पहले भी बाइक चोरी में आ चुका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गुरुवार भोर कोतवाली पुलिस ने भिटौरा गांव निवासी राम सिंह के खेत में मिट्टी के नीचे दबी बाइक को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


चोरी की बाइक को खेत मे छुपा कर रखा गया था लेकिन बुधवार सुबह हुई तेज बारिश में खेत से बलुई मिट्टी की ऊपरी सतह बहने से बाइक दिखने लगी थी। मवेशी चरा रहे कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद एसआई अनूप यादव ने खेत को खोदवाकर बाइक को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में पुलिस बल पहुंचने की सूचना पर राम सिंह मौके से फरार हो गया। कोतवाल जेएल सोनकर ने कहा कि फरार राम सिंह का नाम पहले भी बाइक चोरी की घटना में शामिल रहा है। पकड़े जाने पर कई अन्य चोरी की बाइक बरामद होने की उम्मीद है। बाइक की नंबर प्लेट गायब है। उसका नंबर ट्रेस कर आरटीओ कार्यालय से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed