फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   beaten and killed shopkeeper

उधारी का पैसा मांगा तो दुकानदार को पीटकर मार डाला

Fri, 25 Mar 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 25 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
beaten and killed shopkeeper
बाराबंकी। शुक्रवार को बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ममरखा मजरे सालेपुर गांव में हुई मारपीट में बाबू की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
ममरखापुर मजरे सालेपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा उधारी का पैसा मांगने पर गांव के ही कुछ लोगों ने उसे घर से घसीट कर लाठी डंडों से बुरी तरह पीट दिया। बचाने आए बुजुर्ग के दोनों बेटों पर भी जमकर लाठियां बरसाई गईं। जिसमें वह भी घायल हो गए। परिवारीजनों ने घायलों को सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया।
विज्ञापन


बुजुर्ग दुकानदार व उसके एक बेटे की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग दुकानदार की मौत हो गई। घायल युवक द्वारा चार लोगाें के खिलाफ नामजद तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ममरखापुर मजरे सालेपुर निवासी बाबू (60) की गांव में ही परचून की दुकान है। मारपीट में घायल वकील (22) पुत्र बाबू ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम गांव का ही सोनू दुकान पर उधारी मांगने आया था। इस पर दुकान पर मौजूद पिता बाबू ने सोनू से कहा कि तुम्हारा पहले ही उधारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले की उधारी चुकता करो इसके बाद ही आगे उधार सामान देंगे। इस पर नशे में धुत सोनू ने झगड़ा शुरू कर दिया। दुकान के आसपास मौजूद लोगों ने समझाकर मामले को शांत करा दिया। कुछ घंटे बाद सोनू अपने साथ दिलीप, प्रदीप व अशोक के साथ बाबू के घर में घुस उसको घर के बाहर घसीट लाया और लाठी डंडे से जमकर पीट दिया।


बचाने के लिए बाबू के बेटे शफीक व वकील आए तो लाठी डंडों से उन्हें भी धुन दिया। परिवारीजनों ने घायलों को सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया। बाबू व शफीक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान बाबू की मौत हो गई। घायल बेटे वकील की नामजद तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed