फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   attack on youth

युवक पर हमला

Tue, 23 Jun 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 23 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

सतरिख (बाराबंकी)। टहलने के लिए सोमवार रात घर से निकले एक युवक पर दो लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। किसी तरह से जान बचा कर युवक वहां से भाग निकला। घर पहुंचने पर परिवारीजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

सतरिख थाना क्षेत्र के रसूलपुर दुबे गांव निवासी उमेश चंद्र (32) अपने पालतू कुत्ते के साथ सोमवार रात करीब दस बजे टहलने निकला था। पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार गांव के ही रामलखन व देवकी नंदन ने रास्ते में उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला करने पर पालतू कुत्ते ने भौंकते हुए हमलावरों पर छलांग लगा दी। इसी बीच उमेश वहां से जान बचा कर भाग निकला। कुछ दूर पीछा करने के बाद हमलावर चले गए। उमेश ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को आप बीती बताई। परिवारीजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है। उपनिरीक्षक मनीष सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed