एटीएम कार्ड का पिन पूछ निकाले 23 हजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालसाजों ने एक किसान के एटीएम से तेईस हजार रुपये पार कर दिए। जालसाजों ने यह रकम किसान की पत्नी के मोबाइल पर एटीएम कार्ड का पिन पूछकर निकाली। अकाउंट से रकम निकलने के बाद अब पीड़ित किसान शाखा प्रबंधक व पुलिस से शिकायत की है।
असंद्रा के पलौली निवासी किसान अजमेर सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक टाउन हैदरगढ़ शाखा में खाते से एटीएम कार्ड ले रखा है। बुधवार को उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते छह जुलाई को इनकी पत्नी के मोबाइल फोन पर खुद को बैंक का अधिकारी बताकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था और एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहकर उनसे एटीएम नंबर, पिन नंबर इत्यादि की जानकारी की थी।
एटीएम का पिन नंबर जानने के बाद उनके खाते से तेइस हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। जानकारी होने पर पीड़ित किसान ने शाखा प्रबंधक और पुलिस से शिकायत की है और मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।