फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   At a two-hour assault on the highway

हाईवे पर हुई दो घंटे मारपीट

Sat, 11 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 11 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
At a two-hour assault on the highway
बाराबंकी के हैदरगढ़ में सफारी सवार लोगों द्वारा पिटाई से घायल ट्रक ड्राइवर। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली के राजमार्ग पर रात को ट्रक व टाटा सफारी सवारों के बीच मारपीट हंगामा होता रहा लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। ट्रक चालक ने टाटा सफारी सवारों पर दस हजार रुपया व मोबाइल फोन लूट कर फरार होने की जानकारी ग्रामीणों को दी थी। कोतवाली पुलिस ने सूचना से इंकार करते हुए शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात को कोतवाली के खरसतिया गांव के समीप ट्रक व टाटा सफारी सवारों के बीच विवाद पर जमकर मारपीट हुई। शोर सुन ग्रामीणों के पहुंचने पर मौकेे से फरार टाटा सफारी सवार पर ट्रक के चालक ने दस हजार रुपया, दो मोबाइल फोन, चांदी की चेन व बटुआ लूटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मौके से सौ नंबर डायल कर पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना भी दी गई लेकिन भोर तक किसी पुलिसकर्मी नहीं पहुंचने पर ट्रक अपने गंतव्य को आगे चला गया। सुबह कुछ ग्रामीणों के इस समाचार को सोशल मीडिया पर शेयर करने से हरकत में आई पुलिस ने पहले तो घटना से इंकार कर दिया फिर टाटा सफारी व ट्रक की टक्कर से आपस में मारपीट होने की आशंका जताने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार काफी तलाश के बाद भी ट्रक का कोई पता नहीं चल सका है। लेकिन कस्बे से दो किमी की दूरी पर आधे घंटे से अधिक समय तक चले विवाद की जानकारी तक नहीं होने से पुलिस के पेट्रोलिंग की पोल जरूर खुल गई है। कोतवाल जेएल सोनकर ने कहा घटना की कोई शिकायत नहीं है, पुलिस कंट्रोल रूम पर वारदात की सूचना होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed