फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tilak ceremony assault , two arrested

तिलक समारोह में मारपीट, दो गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Tilak ceremony assault , two arrested
अपराध - फोटो : desk

कस्बे में शुक्रवार की रात एक तिलक समारोह में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने इस मामले में मौके पर घायल अवस्था में मिले एक गुट के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पंद्रह दिन पहले हुई मारपीट में दोनों आरोपी हैं। कोतवाल ने बताया कि दोनों युवकाें से मिली तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


वहीं पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए गृहस्वामी ने एसपी से शिकायत करने की बात कही है। कस्बे के अहिरन टोला में रामगोपाल यादव के यहां तिलक समारोह में युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुलालपुर गांव के आशीष सिंह व कुबरी के विजय सिंह को घायल अवस्था में गिरफ्त में ले लिया।
विज्ञापन


दूसरे गुट के युवक मौके से भाग निकले। आशीष सिंह ने पुलिस को बताया कि बाबा का पुरवा के उमेश यादव, कस्बे के गुड्डू खान, निजाम व जुगनू समेत अन्य अज्ञात लोगाें ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें लाठी-डंडों से मारापीटा है। गिरफ्तार दोनों युवकों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर पुलिसिया तांडव से भी लोगों में काफी नाराजगी है। गृह स्वामी रामगोपाल ने बताया पुलिस ने मौके पर घटना की जानकारी के बगैर ही लोगों को पीटना शुरू कर दिया, जिससे इनको भी चोटें आई हैं। कोतवाली के एक एसआई पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए कोतवाल से शिकायत की है।

सुनवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे। कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि करीब पंद्रह दिन पहले कस्बे में शराब ठेका के समीप मारपीट में गुड्डू खान ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों को गिरफ्तार कर दुबारा हुई मारपीट की घटना में आरोपियों की तलाश की जा रही है।


कहा मारपीट में घायल दोनों युवकों को मानवीय आधार पर जमानत लेकर कोतवाली से छोड़ने पर विचार किया जा रहा है। कहा रात मेेें दो गुटों की मारपीट को शांत करने के दौरान अंधेरे के कारण कोई निर्दोष पुलिस की कार्रवाई में आहत हो सकता है। किसी को अपमानित करने का इरादा पुलिस का नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed