फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Anuj was strangled killing

गला दबाकर हुई थी अनुज की हत्या

Fri, 22 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 22 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Anuj was strangled killing
हत्‍या - फोटो : DEMO Pics
 लखनऊ जिले के बंथरा निवासी पुजारी अनुज पांडेय की हत्या गला दबाकर की गई थी। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें इस बात की पुष्टि हुई है। पुलिस अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है। वहीं कोई तहरीर न मिलने के चलते अभी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


बताते चलें कि सफदरगंज थानाक्षेत्र के लक्ष्बर बजहा गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बृहस्पतिवार को एक युवक शव बरामद हुआ था। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त अनुज पांडेय(31) उर्फ सोनू पुत्र स्व.खिन्नीलाल उर्फ शिवभरोसे पांडेय निवासी कस्बा व थाना बंथरा जनपद लखनऊ के रूप में की थी।
विज्ञापन


पुलिस को मृतक के पास तीन मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजात मिले थे जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अनुज के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या गला दबाकर किए जाने की बात कही है। एएसपी शफीक अहमद ने बताया कि पीएम में यह बात पता लगने के बाद पुलिस अब अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

वारदात के 24 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बाद पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी का पता नहीं लगा सकी है। हालांकि पुलिस जल्द मामले का खुलासा होने की बात कह रही है।


अनुज की हत्या के मामले में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थानाध्यक्ष सफदरगंज जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि अभी तक मृतक की पत्नी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed