{"_id":"5ae0cc424f1c1be2798b6384","slug":"another-baba-waiting-for-final-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"...इस बाबा पर फैसला आना अभी बाकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...इस बाबा पर फैसला आना अभी बाकी
Amarujala Bureau
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रताड़ना का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप के मामले में उम्रकैद की सजा पाने वाले बाबा आसाराम की तरह बाराबंकी जिले का एक बाबा भी काफी चर्चित रहा है। संतान प्राप्ति का लालच देकर महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाने वाला बाबा परमानंद भी दो साल से जेल में है। 24 मई वर्ष 2016 को देवा पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाबा के खिलाफ रेप, पुत्र रत्न का झांसा देकर रेप का प्रयास, जानलेवा हमला समेत करीब एक दर्जन संगीन धारा में रिपोर्ट दर्ज है। बाबा को अभी तक अदालत से जमानत न मिलने से वह जेल में ही है।
विज्ञापन
बताते चले कि देवा कोतवाली के हर्रई गांव निवासी रामशंकर तिवारी उर्फ बाबा परमानंद को क्राइम ब्रांच व देवा पुलिस ने 24 मई 2016 को गिरफ्तार कर लिया था। बाबा के खिलाफ रेप का प्रयास, धोखाधड़ी, छेड़छाड़, जानलेवा हमला समेत संगीन धाराओं के एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक बाबा परमानंद का महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत के वीडियो 12 मई 2016 को सोशल मीडिया मेें आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने ने बाबा के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन