फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Angry students entered the college and beaten accused of molesting

छेड़छाड़ से नाराज छात्राओं ने कॉलेज में घुस आरोपी को पीटा

Sun, 11 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 11 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Angry students entered the college and beaten accused of molesting
आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज परिसर में किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
आए दिन छेड़छाड़ से नाराज छात्राएं शिक्षकों के साथ जीआईसी नगर के प्रधानाचार्य से शिकायत करने पहुंचीं। इसी दौरान आरोपी छात्र को  देख छात्राओं ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। छात्र को शिक्षकों ने भी मारा।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी को शिक्षक व छात्राएं अपने कॉलेज जीजीआईसी नगर में पकड़ लाईं। आरोपी के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया। साथी छात्र की पिटाई से नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा काटा और हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने नाराज छात्रों को समझाबुझा कर शांत कराया।  
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज नगर व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आमने सामने स्थित हैं। शनिवार की सुबह करीब दस बजे जीजीआईसी की प्रधानाचार्य डॉ. पूनम सिंह कुछ शिक्षकाें व छात्राओं के साथ जीआईसी कॉलेज पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते कॉलेज का माहौल एकदम बदल गया। छात्राओं व उनके साथ गए शिक्षकों व प्रधानाचार्य ने छेड़छाड़ के इंटरमीडिएट के आरोपी छात्र की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपी छात्र को शिक्षक जीजीआईसी कॉलेज में पकड़ लाए। यहां भी उसकी पिटाई की गई।

छात्र में सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई। उसके बाद उसे जाने दिया गया। साथी छात्र के साथ दुर्व्यवहार से नाराज छात्रों ने जीआईसी परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद छात्रों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक हाईवे का यातायात प्रभावित रहा। 

यह है आरोप
छात्राओं का आरोप है कि आरोपी छात्र स्कूल में छुट्टी के बाद सफेदाबाद की ओर जाने वाली छात्रा का पिछले कई दिनों से कॉलेज से गदिया मोड़ तक पीछा करता था। एक-दो बार उसने साइकिल छात्राओं के आगे खड़ी कर उन्हें गिरा भी दिया था। प्रधानाचार्य डॉ. पूनम सिंह ने बताया कि छात्राओं ने इस मामले की शिकायत कई बार की थी। 

शिकायत करने पहुंची थी जीआईसी
जीजीआईसी नगर की प्रधानाचार्य डॉ. पूनम सिंह ने कहा कि जब छात्राआें के साथ जीआईसी प्रधानाचार्य साधना कुमार से शिकायत करने पहुंची तो छात्र कक्ष के बाहर निकला। छात्राओं ने उसे पहचान लिया और बताया कि मैडम यही है। इस पर आरोपी छात्र ने आंख तरेर कर धमकाने की कोशिश की। इस पर छात्राओं ने उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव को छात्र का हाथ पकड़ छुड़ाने की कोशिश की तो वह अभद्रता करने लगा। जिससे उसे जीजीआईसी पकड़ कर लाया गया कि आरोपी को पुलिस के हवाले किया जाएगा। लेकिन छात्र होने के चलते उसे जाने दिया गया। 


छात्रों का आपसी विवाद था। दोनों कॉलेज के प्रधानाचार्यों ने बैठक कर आपस में सुलह कर लिया। आरोपी छात्र के अभिभावक भी आ गए थे। वह सभी कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। जिससे आगे कार्रवाई नहीं गई। -बीपी यादव, कोतवाली नगर कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed