फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ambulance broken by family members

दो बाइकों में भिड़ंत में एक  की मौत, एंबुलेंस में तोड़फोड़

Wed, 16 May 2018 11:19 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 16 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ambulance broken by family members
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिये सीएचसी लाया गया जहां पर उसकी मौत हो गयी। इस हादसे में मौके पर एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर आक्रोशित परिवारीजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में एंबुलेंस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिये। मौके पर पहुंचे विधायक व पुलिस ने परिवारीजनों को शान्त कराते हुए शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।   

विज्ञापन



फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पलंगा मजरे गौरा गजनी निवासी अनिल कुमार सिंह(48) बुधवार को बाईक से घर को जा रहे थे। तभी फतेहपुर-भगौली मार्ग पर स्थित ग्राम कसियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आ रहे बाईक सवार युवक से जोरदार भिड़ंत हो गयी, जिससे अनिल घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायल को सीएचसी फतेहपुर लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने समय पर एंबुलेंस सेवा न मिलने से आक्रोशति होकर हंगामा काटना शुरु कर दिया व एक एंबुलेंस के अस्पताल परिसर पहुंचते ही उस पर पथराव करना शुरु कर दिया, जिससे उसके शीशे टूट गये। हादसे की जानकारी क्षेत्रीय विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा को हुई तो वह सीएचसी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शान्त कराया।  कोतवाल अवनीश कुमार सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed