{"_id":"597f73b24f1c1b210b8b4643","slug":"aged-dead-body-found-in-crater","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब के किनारे खड्ड में मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब के किनारे खड्ड में मिला अधेड़ का शव
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब के किनारे खड्ड में एक अधेड़ का शव मिला है। सोमवार सुबह सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अधेड़ के साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृतक के परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की तैयारी में लगी है।
मामला थाना क्षेत्र टिकैतनगर के ग्राम दलसराय का है। यहां पर गांव के बाहर प्राचीन शिव मंदिर व पक्का ताल है। सोमवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर जा रहे थे तो तालाब के किनारे बने गड्ढे में साइकिल पड़ी दिखी। इसके बाद लोग पास पहुंचे तो शव भी पड़ा दिखाई दिया।
शव दिखने की सूचना से आसपास हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिवारीजनों व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उठवाया तो उसकी पहचान दलसराय गांव के निवासी विजय गुप्ता (50) के रुप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू किया है। प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह का कहना है कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नही मिली है कहा पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मानें तो मृतक राकेश घर पर अकेला रहता था व शराब का लती होने के चलते परिवार में झगड़ा होता रहता था। इसी के चलते बेटा अमित, बेटी कामिनी अपनी मां के साथ उनके मायके नउवाड़ी गांव में रहते थे। मृतक के नाम गांव में ही चार बीघा भूमि है। ग्रामीणों का कहना है कि राकेश की किसी से कोई दुश्मनी भी नही थी ऐसे में राकेश की मौत दुर्घटना है या कुछ और इसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्प ष्ट होगा। हालांकि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।