{"_id":"6afcbcee0b82dd98fd05ec5f","slug":"a-car-collided-with-a-police-erv-that-was-transporting-injured-people-to-the-hospital-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-129178-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायलों को अस्पताल ले जा रही पुलिस ईआरवी को कार ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायलों को अस्पताल ले जा रही पुलिस ईआरवी को कार ने मारी टक्कर
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर केएमपी फ्लाईओवर के पास घायलों को अस्पताल ले जा रही पुलिस की ईआरवी को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। ईआरवी में सवार 4 पुलिसकर्मियों में से एक को चोट आई और सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। आसौदा थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह ईआरवी एचआर-14 जीवी-2764 के इंचार्ज हैं। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि केएमपी फ्लाईओवर से पहले एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। कार में सवार चारों लोग घायल थे। सूचना पर वह एसपीओ विजय और एसपीओ किरोड़ीमल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां चारों घायल सड़क किनारे बैठे मिले।
एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिसकर्मी घायलों को अपनी ईआरवी में बैठाकर सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ ले जाने लगे। इसी दौरान फ्लाईओवर से कुछ दूरी आगे एक तेज रफ्तार कार ने ईआरवी को पीछे से टक्कर मार दी। आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। आसौदा थाना एसएचओ जयभगवान ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --