{"_id":"5ae0cce04f1c1b56098b66a3","slug":"accused-ran-away-from-lockup","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को धक्का देकर कचहरी परिसर से भाग निकला बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही को धक्का देकर कचहरी परिसर से भाग निकला बदमाश
Amarujala Bureau
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
केस दर्ज किया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा पुलिस द्वारा चोरी व अवैध असलहा रखने के आरोप में जेल भेजा गया एक शातिर बदमाश कचहरी परिसर से सिपाही को धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की है लेकिन पता नहीं लग सका। कचहरी लॉकप प्रभारी दीपेंद्रनाथ ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आरोपी फैज व एक सिपाही शिवशंक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कचहरी परिसर से फरार आरोपी फैज व उसकी सुरक्षा में रहे सिपाही शिवशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कचहरी के लॉकप प्रभारी मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के नबीगंज मोहल्ला निवासी फैज को बीते 16 नवंबर 2017 को देवा पुलिस ने चोरी व अवैध असलहा रखने के आरोप में जेल भेजा था। आरोपी फैज बुधवार को जिला जेल से कचहरी में पेशी पर लाया गया था। लॉकप से निकलने के बाद आरोपी फैज को सिपाही शिवशंकर कोर्ट नंबर 37 पर पेशी के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन
तभी आरोपी ने सिपाही से लघुशंका लगी होने की बात कही इतने में जब सिपाही ने आरोपी का हाथ छोड़ा तो वह उसे धक्का देकर कचहरी परिसर में लगी झाड़ियों के रास्ते हुए भाग निकला। कचहरी परिसर से शातिर अपराधी के फरार होने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। कोतवाल राजकुमार पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक बालकृष्ण ने बताया कि तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन