फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A duplicate caught in high school

हले दिन हाईस्कूूल में पकड़ी गई एक नकलची

Thu, 16 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 16 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
A duplicate caught in high school
exam - फोटो : amar ujala
अफरा तफरी के बीच बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा-2017 शुरू हो गई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढ़े छह बजे से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे। तमाम परीक्षार्थियों ने पहले मंदिरों मेें माथा टेका फिर परीक्षा देने केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन


पहलेे दिन पहली पाली में एक छात्रा नकल सामग्री के साथ पकड़ी गई। इसके विरुद्घ नकल विरोधी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों पर काफी दिक्कतें रहीं। पहली पाली में करीब 29 सौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुछ केंद्रों पर बिजली की असुविधा भी रही।            
विज्ञापन

 
यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल में हिंदी केवल प्रश्नपत्र व प्रारंभिक हिंदी केवल प्रश्नपत्र और इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र व सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। पहली पाली में 2934 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पाली में किसान इंटर कॉलेज भगौली तीर्थ में सचल दल प्रभारी शिव सिंह ने हाईस्कूल की एक छात्रा को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। इसके खिलाफ नकल विरोधी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। द्वितीय पाली में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
                      
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन कई केंद्रों पर अफरा तफरी का माहौल रहा। सुबह पाली की परीक्षा साढ़े सात बजे से शुरू हुई लेकिन परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढ़े छह बजे से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। परीक्षा केंद्रों में बोर्ड पर रोल नंबर के हिसाब से कक्ष आवंटित किए गए थे।

पहले दिन पहुंचे परीक्षार्थी बोर्ड पर अपने रोल नंबर के मुताबिक कक्ष तलाशने में लगे रहे। परीक्षा केंद्र दूसरा विद्यालय में बनाए जाने से उन्हें थोड़ी दिक्कतें भी उठानी पड़ी। इसे पूर्व केंद्र के बाहर ही परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई।       

          
मंदिरों में माथा टेका फिर पहुंचे परीक्षा देने            
परीक्षा का पहला दिन होने से परीक्षार्थी नर्वस दिखे। परीक्षा अच्छी हो इसके लिए कई छात्र पहले मंदिर पहुंचे और भगवान को माथा टेक आशीर्वाद लिया। इसके बाद परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed