फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   250 ग्राम मारफीन व केमिकल समेत तस्कर गिरफ्तार

250 ग्राम मारफीन व केमिकल समेत तस्कर गिरफ्तार

Mon, 06 Aug 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
250 ग्राम मारफीन व केमिकल समेत तस्कर गिरफ्तार
250 ग्राम मारफीन व केमिकल समेत तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन



बाराबंकी। सफरगंज पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर 250 ग्राम मारफीन, दो लीटर केमिकल और एक बाइक बरामद की है।


पुलिस के मुताबिक, बरामद केमिकल से दो किलो मारफीन बनाई जा सकती थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।


एसपी वीपी श्रीवास्तव ने सोमवार को पुलिस लाइन में बताया कि, सफदरगंज एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने रविवार रात बनौक तिराहा के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दिलशाद हुसैन निवासी अनूपगंज को गिरफ्तार किया है।


उसके पास से 250 ग्राम मारफीन व दो लीटर स्टिक स्टाइल नामक केमिकल बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि, बरामद केमिकल मारफीन बनाने में प्रयोग किया जाता है और ये सिर्फ फैक्ट्री से ही बिक सकता है।
विज्ञापन



खुले बाजार में इस केमिकल की बिक्री पर प्रतिबंध है। आरोपी ने पूछताछ में कुबूला कि, वह ये मारफीन सहावपुर कस्बे के एक व्यक्ति से लेकर आया था और इसे कलकत्ता के एक तस्कर को देना था। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों का भी पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि, बरामद मारफीन की विदेशी बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये है। तस्कर को पकड़ने पर एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed