{"_id":"597cd20b4f1c1bfe1d8b45e3","slug":"91501352459-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबकर वृद्घ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में डूबकर वृद्घ की मौत
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणी नदी में डूबा बुजुर्ग
मसौली (बाराबंकी)। रामपुर कटरा कब्सा के पास शनिवार सुबह कल्याणी नदी में पैर फिसलने से एक बुजुर्ग डूब गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोर की मदद से वृद्घ की तलाश की पर कहीं पता नहीं लग सका।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा रामपुर कटरा निवासी व गांव का चौकीदार प्रेमचंद रावत (65) नदी किनारे नित्यकर्म के लिए गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। पानी के तेज बहाव के चलते बह गया। नदी के किनारे मछली पकड़ रहे बच्चों ने चौकीदार के घर आकर सूचना दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने नदी में डूबे वृद्घ की तलाश की पर उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों ने पुलिस को बुला लिया। उप निरीक्षक पीके द्विवेदी ने गोताखोरों की मदद से बुजुर्ग की काफी तलाश की पर पता नहीं लग सका।