{"_id":"5a2d7a164f1c1b95188b9022","slug":"81512929814-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में वृद्व की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में वृद्व की मौत, चार घायल
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में बजुर्ग की मौत, चार घायल
- रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर हुए हादसा
रामसनेहीघाट(बाराबंकी)। रविवार को राजमार्ग पर अलग-अलग हुई तीन दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में पहली दुर्घटना कोटवा सड़क के पहले काका ढाबे के सामने दोपहर करीब 12 बजे के करीब हुई। उस समय थाना लोनीकटरा अन्तर्गत पाण्डेय सराय के रहने वाले 70 वर्षीय हरीशंकर मिश्र अपनी ससुराल कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गतभवनियापुर जा रहे थे। काका ढाबे के किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह साइकिल सहित उछलकर दूर जा गिरे और सिर फटने से मरणासन्न हो गये। पुलिस ने उन्हें सीएचसी बनीकोडर लाई जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी दुर्घटना अहमदपुर पुलिस चौकी के निकट हुई। इसमें लखनऊ के गनेशपुर चिनहट के सूरज तथा उसकी पत्नी सविता देवी और ग्याल टोला 12/94 कानपुर नगर निवासी रिशू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अहमदपुर टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से सीएचसी बनीकोडर लाया गया जहां से उन लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। तीसरी घटना करीब चार बजे के आसपास सुमेरगंज कस्बे के निकट हुई जिसमें एक वाहन की चपेट में आकर थाना असन्द्ररा अन्तर्गत किठ्ठैया निवासी शेषविजय सिंह घायल हो गये।