{"_id":"5957ebe64f1c1b262d8b4b0b","slug":"81498934246-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना पर कीचड़ होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना पर कीचड़ होने से बढ़ी परेशानी
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से खिले किसानों के चेहरे
बाराबंकी। जिले भर में शनिवार को दोपहर बाद से शुरू हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। यह बारिश किसानों की धान की नर्सरी व रोपाई की गई धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद रही। हालांकि अभी मेंथा की पेराई न कर पाने वाले किसानों के लिए शनिवार की बारिश मुसीबत जरूर बनी। वहीं अभी तक खेतों की जुताई न कर पाने वाले किसानों के खेत की मिट्टी नम होने के कारण उन्होंने खेत की जुताई कर बारिश का फायदा उठाया। उधर जिन किसानों की मेंथा खेतों में कटी पड़ी है जरूर थोड़ा परेशान दिखाई दिए। वहीं शनिवार को शैक्षिक-सत्र के पहले दिन बच्चे व शिक्षक स्कूल तो सूखे में पहुंचे। मगर छुट्टी होने के बाद वह भीगते हुए घरों को पहुंचे। यही नही जो लोग अपने काम से सुबह घर से निकले थे बारिश शुरू होने के बाद वह घर पहुंचने के लिए बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे।
मार्ग पर कीचड़ होने से बढ़ी परेशानी
बारिश से नाका सतरिख से धनोखर जाने वाले मार्ग पर चल रहे नाला निर्माण के कारण कीचड़ हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। कचहरी में भी नाली चोक होने से जलभराव की समस्या रही। रिमझिम बारिश बंद होने के इंतजार में अधिकांश लोग घरो से नही निकल पाए। स्कूल खुलने के पहले दिन बारिश होने के बाद जहां मार्केट में छाते की मांग बढ़ी तो स्कूली रिक्शे वाले पालीथिन खरीदने दुकानों पर पहुंचे। दुकानदारों ने भी मौसम को देख रेनकोट दुकान के बाहर टांग दिए। जिसे देखकर लोग दुकानों पर रेनकोट की खरीददारी करने भी पहुंचे। हालांकि शाम के समय मौसम सुहाना होने के चलते लोग अपने परिवार के साथ छाया स्थित कमला नेहरू पार्क व चाट की दुकानों पर पहुंच मौसम का लुफ्त उठाया।