फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ट्रेन के चपेट में आए किसान का हाथ कटा

ट्रेन के चपेट में आए किसान का हाथ कटा

Fri, 23 Jun 2017 12:21 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के चपेट में आए किसान का हाथ कटा
ट्रेन की चपेट में आए किसान का हाथ कटा
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। छबील चौकी के निकट ट्रेन की चपेट में आए किसान का एक हाथ कट गया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में किसान को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घरेलू कलह से तंग आकर ट्रेन के आगे आत्म हत्या की कोशिश करने की गांव में चर्चा है।
गुरुवार की भोर लोनीकटरा के जौरास गांव का निवासी मोलहे (45) पुत्र रमई घर से खेत को जाने के लिए निकला था। गांव से कुछ दूरी पर छबील चौकी के निकट लखनऊ सुल्तानपुर रेलमार्ग पर ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे कूदने से उसका दायां हाथ कट कर ट्रेन में फंस गया जो डेढ़ किलोमीटर दूर गजफ्फरपुर गांव के निकट मिला। बाएं हाथ की अंगुलियां भी कट गई हैं। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अनुरक्षण कार्य के चलते बंद रहेगी आपूर्ति
बाराबंकी। पल्हरी उपकेंद्र पर 24 जून व 25 जून को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। जिसके चलते सुबह 6 बजे से 7 बजे तक उपकेंद्र पल्हरी की विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। विद्युत आपूर्ति रोस्टिंग करके दी जाएगी। इसके अलावा 7 बजे से 9 बजे तक लखपेड़ाबाग, शिवाजी पुरम, फैजाबाद रोड की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सट्टी बाजार, शास्त्री पार्क, नागेश्वरनाथ, पीएसी की विद्युत आपूर्ति 9 बजे से 11बजे तक बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव ने बताया कि ईद की तिथि तक ओबरी से किसी प्रकार का शटडाउन नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed