फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   728 grams of morphine recoverd from cannabis contractor's car

भांग ठेकेदार की कार से मिली 728 ग्राम मॉर्फीन

Sat, 20 Feb 2016 12:00 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
एनसीबी की टीम ने शुक्रवार की शाम कैलाश आश्रम वार्ड के एकता कॉलोनी निवासी एक भांग ठेकेदार के यहां छापा मारा। टीम ने ठेकेदार के घर के बाहर खड़ी उनकी कार की स्टेपनी से पॉलिथीन में बंधी मॉर्फीन बरामद की। जिसका वजन 728 ग्राम था। टीम ने इस मामले में ठेकेदार व उसके पिता को पकड़ लिया लेकिन मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें छुड़ा लिया। मॉर्फीन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 73 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम ने कार व मॉर्फीन को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ की टीम ने शुक्रवार की शाम स्थानीय पुलिस की मदद से नगर कोतवाली कैलाश पुरी वार्ड के एकता कॉलोनी निवासी भांग के ठेेकेदार ओम प्रकाश जायसवाल के घर पर शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे छापा मारा। मुखबिर की सूचना पर एनसीबी टीम ने ओम प्रकाश के घर के बाहर खड़ी उनकी कार की स्टेपनी से एक सफेद रंग की पॉलिथीन में रखी मॉर्फीन बरामद की।
विज्ञापन


टीम ने इस मामले में पुलिस ने ओम प्रकाश जायसवाल व इनके पुत्र आकाश जायसवाल को हिरासत में लिया लेकिन मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विरोध जता कर उन्हें छुड़वा लिया। टीम मॉर्फीन व कार को जब्त कर लिया है। टीम के सदस्यों ने बताया कि मॉर्फीन की पाॅलीथिन स्टेपनी में तार से बंधी हुई है। टीम ने मौके पर ही पूरी लिखा पढ़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed