फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ट्रक में लदे मिले 62 मवेशी, दम घुटने से 22 की मौत, एक गिरफ्तार

ट्रक में लदे मिले 62 मवेशी, दम घुटने से 22 की मौत, एक गिरफ्तार

Mon, 10 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में लदे मिले 62 मवेशी, दम घुटने से 22 की मौत, एक गिरफ्तार
ट्रक मेें मिले 62 मवेशी
विज्ञापन

दम घुटने से 22 मरे
क्रासर

- रायबरेली से बहराइच ले जाए जा रहे थे, एक तस्कर दबोचा

फोटो-32,50
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़(बाराबंकी)। रायबरेली से तस्करी कर ट्रक में बहराइच ले जाए जा रहे 62 मवेशियों में से 22 की दम घुटने से मौत हो गई। हैदरगढ़ पुलिस ने जानकारी मिलने पर जब ट्रक को रोक कर तलाशी ली तो इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से गाजियाबाद जिले के निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि उसके चार आरोपी मौके से भाग निकले है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हैदरगढ कोतवाली क्षेत्र के औसानेश्वर मार्ग पर रविवार की भोर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से करीब पांच दर्जन से भी अधिक मवेशी बरामद किए। पुलिस को देखकर ट्रक सवार चार लोग कूदकर भाग निकले जबकि एक आरोपी पकड़ लिया गया। पुलिस ने ट्रक तलाशी ली तो उसमें 62 मवेशी मिले। मवेशियों को नीचे उतरवाया गया तो दम घुटने से 22 की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक मवेशियों को पशु चिकित्सक की जांच के बाद मिट्टी में दबवा दिया है। 40 जिंदा मवेशी बरामद कर पुलिस ने उन्हें ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिया है। मौके पर पकड़े गए पशु तस्कर शाहरुख पुत्र मोहम्मद निवासी दिल्लीगेट थाना लोनी जिला गाजियाबाद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी ने पुलिस पूंछतांछ में बताया कि रायबरेली से यह मवेशी लेकर वह बहराइच जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि ट्रक पकड़ा गया। करीब एक माह पहले शहर कोतवाली क्षेत्र में भी एक ट्रक में लदे पंद्रह सांड मृत हालत में मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed