{"_id":"5b61e0494f1c1b54638b5d5f","slug":"61533141065-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लीलता व उत्पीड़न का लगाया आरोप, काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लीलता व उत्पीड़न का लगाया आरोप, काटा हंगामा
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्पीड़न का लगाया आरोप, काटा हंगामा
- पत्रिका के नाम पर अवैैध वसूली
- ड्रेस चेक करने के नाम पर अश्लीलता का लगाया आरोप
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। बैजनाथ शिवकला महाविद्यालय मंगलपुर के बीटीसी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने पत्रिका के नाम पर अवैध वसूली, ड्रेस चेक करने के नाम पर महिला प्रशिक्षुओं से अश्लीलता व बेवजह उत्पीड़न का आरोप लगाते हए जमकर हंगामा व नारेबाजी की।
बैजनाथ शिवकला महाविद्यालय मंगलपुर स्कूल की अनुशासन समिति के पुरुष सदस्यों द्वारा छात्रा मंजरी व जूली के मोजे चेक करने के नाम पर छात्र छात्राएं भड़क उठे। छात्र शैलेंद्र, जूली, अंबरीश, विभा, प्रीती, प्राची, निशा, आरती, चंद्रप्रकाश, उमेश, प्रतीक्षा, भावना, आंचल, मंदाकिनी, अंशुल, रोहित, प्रवीणा आदि का कहना है कि महाविद्यालय में ड्रेस व अनुशासन के नाम पर आए दिन हमारा उत्पीड़न किया जाता है। 150 रुपये की मंगला पत्रिका लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इस संबंध में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अमरीश सिंह का कहना है कि पत्रिका में जिस छात्र का लेख छपा होता है उसे निशुल्क तथा अन्य से पैसा लिया जाता है। अनुशासन बनाए रखने के लिए कक्षा में मोबाइल लाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ छात्र मोबाइल लेकर आए थे। जिनका मोबाइल जमा करा लिया गया था, बाद में दे दिया गया।