{"_id":"595e86884f1c1baf458b471e","slug":"61499367048-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में छप्पर गिरने से वृद्व की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश में छप्पर गिरने से वृद्व की मौत
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। बारिश के चलते छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर एक वृृद्ध की मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाए बगैर ही अंतिम संस्कार करवा दिया है।
कोठी थाना क्षेत्र के मांझी पुर मजरे भानमऊ निवासी कन्हैया लाल गुरुवार सुबह बारिश के बीच अपनी भैंस बांधने घर के बाहर छप्पर में गया था। तभी अचानक छप्पर में लगा खंभा टूट गया जिससे खंबे व छप्पर का मलबा उसके ऊपर गिर गया। जब तक लोग वृद्ध को बाहर निकालते तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। वृद्ध को परिवारीजन भानमऊ स्थित एक निजी क्लीनिक पर लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके की जांच कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है।