फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   6 million of the loot

सर्राफ पर हथगोले से हमला कर 6 लाख की लूट

Sat, 07 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 07 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
6 million of the loot
बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के न्यामतगंज कस्बा स्थित सराफा की दुकान में लूट के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दुकान खोलकर पूजा पाठ कर रहे एक सराफा व्यवसायी पर हथगोले से हमला कर बाइक सवार बदमाश करीब छह लाख रुपये के जेवर और नकदी लूट ले गए। टिकैतनगर थानाक्षेत्र में न्यामतगंज बाजार में हुई इस वारदात के बाद पल्सर बाइक सवार दो लुटेरे घाघरा नदी के तटबंध होते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


घायल व्यवसायी का सीएचसी में इलाज कराया गया है। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकेबंदी की लेकिन किसी का पता नहीं लग सका है। एएसपी व सीओ ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


टिकैतनगर थानाक्षेत्र के फत्तापुरवा गांव निवासी बृजकिशोर सोनी की न्यामतगंज कस्बे में सराफा की दुकान है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे बृजकिशोर सोनी अपनी दुकान पर पहुंचे और दुकान का शटर खोलने के बाद पूजा पाठ कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी वहां पर काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और व्यवसायी पर तमंचा सटा दिया। इस दौरान दोनों बदमाश व्यवसायी के पास मौजूद सोने-चांदी से भरा बैग लूटने का प्रयास करने लगे तो उसने इसका विरोध किया।

जिस पर बदमाशों ने सराफा व्यवसायी पर हथगोले से हमला कर दिया और बैग लूट कर भाग निकले। इस वारदात में घायल व्यवसायी को लोगों ने सीएचसी टिकैतनगर पहुंचाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन किसी का सुराग नहीं लग सका है। व्यापारी के मुताबिक उसके पास रहे करीब छह लाख रुपये के सोने, चंादी के जेवरात और नकदी लूटकर बदमाश भागे हैं।

सराफा व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घाघरा नदी के तटबंध से भाग निकले। बताया जा रहा है कि तराई इलाके में लुटेरे अचानक लापता हो गए और पुलिस हवा में ही तीर चलाती रही।


इन बदमाशों को पकड़ पाना अब पुलिस के लिए आसान काम नहीं साबित होगा। इससे पहले भी टिकैतनगर थानाक्षेत्र में लूट की वारदातें हुई हैं जिनका पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed