{"_id":"5bb50eab867a55013061c7d3","slug":"51538592427-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, बेटी घायल
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, बेटी घायल
बाराबंकी। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि मामूली रूप से घायल बेटी का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। हादसा बुधवार रात देवा-कुर्सी मार्ग पर भिटौली गांव के पास हुआ।
कुर्सी थाना क्षेत्र के बसारा मजरे जुम्मनपुरवा गांव निवासी इसरार की पत्नी अपने बेटे जावेद व बेटी अजरा के साथ बुधवार को रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शहर गई थी।
बाराबंकी से देर शाम वापस लौटते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जावेद की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जावेद, अजरा व उसकी मां घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जावेद को सीएचसी देवा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने जावेद की मां को गंभीर हालत में लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
हालांकि बेटी आजरा को मामूली चोटें आईं हैं। इसके चलते निजी अस्पताल में उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। उधर, मां-बेटे की मौत की खबर गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने जावेद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा करने वाले वाहन का कुछ पता नहीं चल सका है।