फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   डीएम से मिले छात्रा के पिता, आज सीएम से करेगे फरियाद

डीएम से मिले छात्रा के पिता, आज सीएम से करेगे फरियाद

Sat, 25 Nov 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
डीएम से मिले छात्रा के पिता, आज सीएम से करेगे फरियाद
डीएम से मिले छात्रा के पिता, आज सीएम से करेंगे फरियाद
विज्ञापन

- कॉलेज में स्कॉर्फ लगाने पर पाबंदी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शहर के आनंद भवन इंटर कॉलेज में छात्रा के स्कॉर्फ बांधने पर पाबंदी लगाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। छात्रा के अभिभावक ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की है। अभिभावक शुक्रवार को न्याय पाने के लिए जिलाधिकारी से भी मिले। डीएम ने पूरी जांच एसडीएम से कराने का भरोसा दिया है। शनिवार को नगर निकाय चुनाव की जनसभा करने आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने भी यह मामला उठ सकता है।
शहर के आनंद भवन इंटर कॉलेज की कक्षा सात की छात्रा लुबाबा रिजवी 28 अक्तूबर 2017 को स्कॉर्फ पहनकर कॉलेज गई थी। जिस पर स्कूल प्रशासन ने आपत्ति जताई और दोबारा स्कॉर्फ न पहनकर आने की आदेश दिया। छात्रा के पिता मो. रजा रिजवी ने बताया कि इसका विरोध करने पर कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर अर्चना थॉमस ने 20 नवंबर को एक नोटिस भेजकर कहा कि भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिए। अभिभावक को अगर दिक्कत है तो अपनी लड़की का एडमिशन किसी मदरसे में करा लें। नोटिस के बाद रजा ने दोबारा शिक्षा विभाग के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के यहां शिकायत दर्ज कर स्कॉर्फ पहनने की इजाजत देने की मांग की। विद्यालय प्रबंधन का तुगलकी फरमान शुक्रवार को मीडिया में आने के बाद मामला गरमा गया। शुक्रवार को गुरू तेग बहादुर शहीदी दिवस पर अवकाश को लेकर कॉलेज बंद रहा तो जांच करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी खाली हाथ लौट आए। मगर, छात्रा के पिता मो. रजा रिजवी ने डीएम के दरबार में पहुंचकर शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। मो. रजा ने बताया कि वह इस मामले को लेकर शनिवार को जिले में आ रहे सीएम से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


जांच के लिए एबीएसए को कॉलेज भेजा गया था। किंतु शुक्रवार को अवकाश होने के कारण जांच नहीं हो सकी है। शनिवार को कॉलेज खुलने पर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीएन सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed