फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sat, 07 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल
विज्ञापन

सुल्तानपुर। अलग-अलग स्थानोें पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को ट्रॉंमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

पहली घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के बांसी गांव के पास हुई। शनिवार की दोपहर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार राम रतन (25) निवासी चंदौर थाना कूरेभार व अमित (23) निवासी बेला पश्चिम थाना कुड़वार घायल हो गए। दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार सौरभ (21) निवासी बांसी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राम रतन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सौरभ को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है।
विज्ञापन


दूसरी दुर्घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव से जुड़ी है। गांव निवासी प्रदीप (28) शुक्रवार देर शाम जमुअरिया के पास सड़क पार कर रहा था। तभी उसे तेज रफ्तार मैजिक ने रौंद दिया था। गंभीर हालत में प्रदीप को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन प्रदीप को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed