फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   दुकान व मकान से लाखों की चोरी

दुकान व मकान से लाखों की चोरी

Sun, 12 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दुकान व मकान से लाखों की चोरी
दुकान व मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन

- बड्डूपुर व फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद, बड्डूपुर(बाराबंकी)। दो अलग अलग जगहों पर एक दुकान व मकान से चोर लाखों की नकदी व सामान उठा ले गए। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच कर बदमाशों की तलाश शुरू किया है।
चोरी की पहली घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के सिहाली निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव के घर हुुई। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की देर रात उसके घर में छत के रास्ते पहुंचे चोरों ने दो मोबाइल सेट व 54 हजार की नकदी समेत लाखों रुपये कीमती सोने-चांदी के जेवरातों पर अपना हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बताया कि इससे पूर्व भी बीते 28 अगस्त को चोरों ने इनके घर से हजारों की चोरी की थी, जिसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज है लेकिन खुलासा नहीं हो सका है। घटनास्थल पर सीओ उमाशंकर सिंह, कोतवाल जितेंद्र सिंह ने जाकर जांच की व जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही। जबकि चोरी की दूसरी वारदात बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी खालिद की दुकान में हुई। यहां भगौली चौराहे पर खालिद की मोबाइल की दुकान है जहां शुक्रवार की देर रात पहुंचे चोरों ने मोबाइल, दो लैपटॉप व पांच हजार की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


विद्युत उपकेन्द्र से कागजात चोरी
शुक्रवार की रात्रि फतेहपुर विद्युत उपकेन्द्र के कार्यालय के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने कार्यालय सहायक आलोक कुमार मौर्या के कमरे में रखे जरूरी कागजात चोरी कर लिये। शनिवार की सुबह मामले की सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज कमलेश कुमार ने घटनास्थल की छानबीन की तो वहां पर रुपये भी रखे मिले, लेकिन उन रुपयों को न उठाकर चोरो ने सिर्फ कागजात ही क्यों लेे गये, यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता एसके वैश्य ने बताया की चोरी की घटना हुई है। कार्यालय में रखे कागजातों की छानबीन की जा रही है अभी तक यह नही पता चता है क िकौन से जरूरी कागजात चोर उठा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed