फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   लाइसेंस निरस्त फिर भी हो रहा बीज की दुकानों का संचालन

लाइसेंस निरस्त फिर भी हो रहा बीज की दुकानों का संचालन

Sun, 10 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
लाइसेंस निरस्त फिर भी हो रहा बीज की दुकानों का संचालन
लाइसेंस निरस्त, फिर भी दुकानों पर बिक रहा बीज
विज्ञापन


बाराबंकी। धान का घटिया बीज बेचने का मामला सुर्खियों में आने के बाद कृषि विभाग ने जिन चार दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए थे, वह दुकानें आज भी संचालित हो रही हैं। इन दुकानों पर बाकायदा बीज की बिक्री की जा रही है। इन दुकानों पर कार्रवाई करने में बैकफुट पर दिख रहे कृषि विभाग पर सवाल उठने लगे हैं।
कृषि विभाग द्वारा लिए गए धान बीज के नमूने शोध केंद्र पर परीक्षण के लिए भेजे गए थे, जहां जांच में चार नमूने फेल हो गए थे। जिसकी रिपोर्ट उप कृषि निदेशक रिसर्च ने जिला कृषि अधिकारी को उपलब्ध कराई थी। जिसका मिलान कृषि विभाग के जिम्मेदारों ने किया तो यह नमूने जिला मुख्यालय स्थित वर्मा बीज कंपनी दशहराबाग, पटेल सेवा केंद्र बरेठी, वर्मा सीड्स स्टोर फतेहपुर व भाईजी बीज भंडार सफदरगंज के पाए गए। इसके बाद हरकत में आए कृषि विभाग ने आनन-फानन में इन चारों दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। मगर लाइसेंस निरस्त होने का असर इन दुकानों पर नहीं दिख रहा है। यह चारों दुकानें लगातार खुल रही हैं और यहां धड़ल्ले से बीज की बिक्री की जा रही है। जिला मुख्यालय स्थित वर्मा बीज कंपनी की दशहराबाग स्थित दुकान का संचालन बेखौफ किया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि विभाग को इस बात की जानकारी नहीं है। दुकान खोलने के पीछे लोग विभाग की संलिप्तता होने की बात भी कर रहे हैं।
विज्ञापन



वर्जन
जिन चार दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं, अगर वह दुकानें खुल रहीं हैं तो जांच कर उन दुकानों के मालिकों पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed