फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ट्रक व डीसीएम भिड़ें चार घायल, पांच घंटे जाम रहा हाईवे

ट्रक व डीसीएम भिड़ें चार घायल, पांच घंटे जाम रहा हाईवे

Fri, 07 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रक व डीसीएम भिड़ें चार घायल, पांच घंटे जाम रहा हाईवे
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लखनऊ मार्ग पर ट्रक व डीसीएम की आमने-सामने से टक्कर में दोनों के चालक समेत चार लोग घायल हो गए है। हादसे के बाद ट्रक के केबिन में फंसे चालक को एक घंटे तक मशक्कत के बाद केबिन काटकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी घायलों को गंभीर अवस्था में सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद करीब पांच घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा रहने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की भोर लोनीकटरा थाना क्षेेेत्र स्थित लखनऊ मार्ग पर दहिला के निकट लखनऊ की ओर से आ रहा ट्रक विपरीत दिशा से आई डीसीएम से टकरा गया। तेज गति से आए दोनों वाहनों की टक्कर से ट्रक चालक उत्तराखंड के थाना कीक्षा स्थित गांव सिराली निवासी मुश्ताक व इनके बहनोई उत्तराखंड के ऊधमनगर निवासी इदरीश अहमद व इनका बेटा अजाम तथा डीसीएम चालक 26 वर्षीय अज्ञात घायल हो गए। घायलों में ट्रक चालक मुश्ताक ट्रक की केबिन में फंस गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक का केबिन काट कर चालक को बाहर निकाला। चारों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा जहां सभी का प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। ट्रक, डीसीएम की टक्कर से करीब पांच घंटे तक मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध रहा। पुलिस ने काफी मेहनत के बाद दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को मार्ग से हटवाया तो जाकर जाम खुलवाया जा सका। प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर यादव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों का इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा है। उन्होंने कहा घायल डीसीएम चालक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रक व डीसीएम से गायब हुआ सामान
जिस ट्रक से हादसा हुआ उसमें उत्तराखंड से पशुआहर की बोरी लादकर लाया जा रहा था। हादसे के बाद तमाम लोग ट्रक ने बोरियां लाद कर ले जाते देखे गए। ट्रक डीसीएम की टक्कर में एक ओर जहां पुलिस व स्थानीय लोग घायल चालक व अन्य लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजने में लगे थे वहीं कुछ तमाशबीन ऐसे भी रहे जो ट्रक पर लदी पशु आहार की बोरियां निकाल पर अपने साथ ले जाने में लगे रहे। वहीं डीसीएम पर लदे कई प्लाई बोर्ड भी गायब होने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed