फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सगे भाइयों की दुकान में नकब लगाकर 10 लाख की चोरी

सगे भाइयों की दुकान में नकब लगाकर 10 लाख की चोरी

Fri, 15 Mar 2019 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
सगे भाइयों की दुकान में नकब लगाकर 10 लाख की चोरी
ज्वैलर्स व मोबाइल की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने करीब 10 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। गुरुवार की सुबह इसकी सूचना पाकर पहुंचे दुकानदारों ने मामले की सूचना कोठी पुलिस को दी।
विज्ञापन



यह चोरी की वारदात कोठी थाना क्षेत्र के बाराबंकी- हैदरगढ़ मार्ग पर स्थित सादुल्लापुर चौराहे पर हुई। यहां जैदपुर कस्बे के संगत मोहल्ला निवासी नीरज सोनी तथा धीरज सोनी की क्रमश: ज्वैलर्स व मोबाइल की दुकान है। प्रतिदिन की तरह दोनों भाई अपनी दुकान बंद कर बुधवार की शाम घर चले गए थे। इसके बाद रात में चोरों ने दोनों दुकान के पीछे नकब लगाकर दुकान में रखी दो लाख रुपये की नगदी, करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व करीब पांच लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन व अन्य उपकरण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


गुरूवार की सुबह ग्रामीणों ने दुकान के पीछे सामान बिखरे व नकब लगे होना देख इसकी सूचना दुकानदार को फोन पर दी। इस पर नीरज व धीरज दुकान पर पहुंचे। दुकान से सामान चोरी जाने की सूचना डायल 100 व कोठी पुलिस को दी। थाना अध्यक्ष प्रकाश चंद शर्मा का कहना है सादुल्लापुर चौराहे पर मोबाइल व ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रकाश चंद शर्मा का कहना है कि मोबाइल व ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed