फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   जीवन के आधार बन गए अटल जी के कहे शब्द

जीवन के आधार बन गए अटल जी के कहे शब्द

Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
जीवन के आधार बन गए अटल जी के कहे शब्द
घाघरा तट पर अटल स्मृति उद्यान के लिए मौन व्रत रखेंगी शोभना
विज्ञापन



बाराबंकी। भाजपा विधायक शरद अवस्थी की पत्नी व शिक्षिका शोभना अवस्थी की आंखों में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरल छवि बसी है। शोभना ने बचपन में अटल जी को न सिर्फ कविताएं सुनाईं बल्कि उनकी प्रेरणा से वह शिक्षिका बनीं।


शोभना बतानी हैं कि, दीनदयाल नगर में उनके पिता स्व. जयंती प्रसाद दीक्षित का स्कूल था। वर्ष 1977 से 1981 के बीच अटल जी वहां कई बार आए। अटल जी कवि थे, इसलिए कविता बड़े गौर से सुनते थे।
विज्ञापन



एक दिन भाषण से पहले उनके स्वागत में कविता सुनाई तो पास बुलाकर पीठ थपथपाकर बोले तुम पढ़-लिखकर मास्टर बनना। अटल जी के शब्द जीवन का आधार बन गए। ये बताते हुए शोभना की आंखें डबडबा आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि, शादी के बाद अटल जी के प्रति उनका स्नेह ही पति शरद अवस्थी को भाजपा के कर्मठ नेता के रूप में जुड़े रहने की प्रेरणा देता रहा। उन्हीं के आशीर्वाद से मौजूदा समय में पति शरद अवस्थी रामनगर से विधायक हैं। अब अटल जी की स्मृतियां ही शेष हैं।



शोभना को जब से ये पता चला कि जिले में घाघरा नदी में भी अटल जी की अस्थियां विसर्जित की जानी हैं तब से वह घाघरा तट पर अटल स्मृति उद्यान बनाने के लिए महिलाओं के साथ मौन व्रत रखने की तैयारी करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed