फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   2425 liters of liquor seized

2425 लीटर शराब बरामद

Fri, 27 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 27 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
2425 liters of liquor seized
2425 लीटर शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव को सकुशल व शंातिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में 2425 लीटर शराब बरामद की गई है। दो दिन में पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में हुई वाहन चेकिंग में 226 वाहनों का चालान कर करीब 50 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया है। 
विज्ञापन


एसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार की रात व शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई में 2025 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। शराब बनाने के काम में लिप्त मिले 58 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए शराब बनाने के उपकरण व छह भट्ठी भी नष्ट करवाई गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही साततमंचा, कारतूस व छह चाकू भी बरामद किए हैं। वहीं 27 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए एक वारंटी व चार वांछित अभिुयक्तों को पकड़ा गया है। वाहन चेकिंग में पुलिस ने 266 वाहनों का चालान करते हुए 50 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में खपने को जा रही चार सौ लीटर शराब बरामद
वहीं जैदपुर थाना क्षेत्र के हरख ब्लॉक कार्यालय के सामने विधानसभा चुनाव को लेकर चेकपोस्ट बनाया गया है। शुक्रवार दोपहर बाराबंकी की ओर से हैदरगढ़ जा रही जीप गाड़ी यूपी 41 टी 0635 को जांच के लिए रोक गया। पुलिस को तलाशी के दौरान गाड़ी में चार सौ लीटर देशी शराब मिली है। पकडे़ गए दोनों आरोपियों में रामचन्द्र निवासी उसमानपुर थाना कोठी व अरूण कुमार जायसवाल थाना रौनाही जिला फैजाबाद के रूप में हुई है जिनके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed