फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   आसमान से बरस रही आग,44 हुआ मौसम का पारा

आसमान से बरस रही आग,44 हुआ मौसम का पारा

Fri, 10 May 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
आसमान से बरस रही आग,44 हुआ मौसम का पारा
बाराबंकी। मौसम का पारा दिन-ब-दिन चढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को दिन का पारा 44 डिग्री पहुंच गया। वहीं आसमान से बरसी आग और दिन भर चले लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। मौसम का पारा बृहस्पतिवार को 44 डिग्री पहुंच गया। दिन का तापमान पिछले तीन दिनों से एक डिग्री सेल्सियस के हिसाब से बढ़ रहा है। वहीं रात का तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और यह भी 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि दिन में इतनी तेज धूप थी ऐसा लग रहा था जैसे आसमान से आग बरस रही हो। वहीं पूरे दिन चले चेहरे को झुलसाने वाले लू के थपेड़ों से लोग बेहाल दिखाई दिए। इसके चलते दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। जिसे ज्यादा जरूरी थी वही घरों से निकल रहा था वह भी पूरा शरीर कपड़ों से ढकने के बाद। लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों को हुई।
विज्ञापन


ज्यादातर स्कूूलों मेें डेढ़ से दो बजे के बीच छुटटी की गई जिससे अभिभावक और बच्चे दोनों ही पसीने से तर-ब-तर होकर घरों को पहुंचे। वहीं महिलाएं छाता लगाकर बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचीं। लेकिन इस भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed