फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   शादी टूटने से नाराज युवती ने दूल्हे की बहन को कमरे बंदकर निवस्त्र कर पीटा

शादी टूटने से नाराज युवती ने दूल्हे की बहन को कमरे बंदकर निवस्त्र कर पीटा

Wed, 05 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
शादी टूटने से नाराज युवती ने दूल्हे की बहन को कमरे बंदकर निवस्त्र कर पीटा
शादी टूटने से नाराज युवती
विज्ञापन

ने दूल्हे की बहन को पीटा

क्रासर

- किशोरी ने घर से भाग कर बचाई जान

अमर उजाला ब्यूरो

टिकैतनगर (बाराबंकी)। कुछ दिन पहले तय हुई शादी के टूटने से नाराज युवती व उसकी बहनों ने मां के साथ मिलकर रिश्तेदारी मे आयी दूल्हे की बहन को घर में बंद कर जमकर पीटा और निर्वस्त्र कर दिया। छत से कूद कर भागी किशोरी घंटो गांव के जंगल में छिपी रही। फिर पड़ोस के गांव में पहुंचकर कपड़े मांगे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने थाने पर पूरे मामले की सूचना दी। वहीं दूसरे पक्ष ने किशोरी पर घर में चोरी का आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम पानापुर का है। यहां के निवासी मक्खन की पुत्री का विवाह थाना क्षेत्र के ही ग्राम गोपालपुर निवासी माता प्रसाद के बेटे से कुछ दिन पूर्व तय हुआ था। लेकिन बाद में शादी से इन्कार कर दिया गया। उसी बात को लेकर दोनो परिवारों में तनातनी है। मंगलवार को दूल्हे की 17 वर्षीय बहन अपनी मौसी को देखने पानापुर गयी थी तभी रास्ते में युवती घर बुला ले गयी। घर का दरवाजा बंद कर उसने अपनी बहनों और मां संग किशोरी को पीटा और निर्वस्त्र कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। वही दूसरे पक्ष ने भी थाने पहुंचकर किशोरी पर घर में घुसकर चोरी का आरोप लगाया। प्रभारी थानाध्यक्ष बीबी सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed