फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   एडमीशन के नाम पर आठ लोगों से ठगे तीस हजार

एडमीशन के नाम पर आठ लोगों से ठगे तीस हजार

Fri, 15 Sep 2017 01:49 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
एडमीशन के नाम पर आठ लोगों से ठगे तीस हजार
आईटीआई में प्रवेश के नाम पर आठ छात्रों से ठगे तीस हजार
विज्ञापन


सिद्धौर (बाराबंकी)। आईटीआई कॉलेज में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर आठ छात्रों से करीब तीस हजार रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।

करीब दो सप्ताह पूर्व रामनगर थाना क्षेत्र के मरकामऊ निवासी सुनील कुमार व राम सनेहीघाट थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी राम सिंह यादव ने कोठी थाना क्षेत्र के लाखोंपुर निवासी सहदेव पूरे विशाल निवासी राजेश व इनायतपुर निवासी विश्व प्रताप सहित आठ छात्रों से मिलकर बाराबंकी स्थित आईटीआई कॉलेज में प्रवेश दिलाने की बात बताई। कॉलेज में प्रवेश के नाम पर एक सप्ताह पूर्व सहादेव से साढ़े आठ रुपये, आशीष से ग्यारह रुपये, अमरेश से तीन हजार रुपये, वीरेंद्र से पांच हजार रुपये, राजेश से साथ सौ रुपये, विश्व प्रताप से सात सौ रुपये, ज्ञानचंद्र से दो हजार रुपये, अरविंद से पांच हजार रुपये सहित आठ लोगों से करीब तीस हजार रुपये ले लिए। गुरुवार को सभी छात्र बाराबंकी स्थित आईटी आई कॉलेज पहुंचे तब वहां पता चला कि उनका एडमिशन हुआ ही नहीं। उन्होंने सुनील और राम सिंह को फोन कर मिलने के लिए कहा। जिसके बाद सुनील ने छात्रों से बाराबंकी स्थित बड़ेल बाईपास पर मुलाकात की। सुनील से एडमिशन को लेकर बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख सुनील अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। पीड़ित छात्रों ने इसकी शिकायत थाना कोठी में कर कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष अवधेश यादव का कहना है कि शिकायत मिली है, पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed