फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पीआरवी के सिपाहियों ने एक दूसरे पर लगाया अभद्रता का आरोप

पीआरवी के सिपाहियों ने एक दूसरे पर लगाया अभद्रता का आरोप

Fri, 07 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पीआरवी के सिपाहियों ने एक दूसरे पर लगाया अभद्रता का आरोप
पीआरवी के सिपाहियों ने एक दूसरे पर लगाया आरोप
विज्ञापन

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। आमजन की सुरक्षा के लिए थाने पर तैनात यूपी 100 के सिपाही द्वारा अपने ही सहकर्मी के विरुद्ध अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय थाने पर डायल 100 पुलिस की मोटरसाइकिल के पीआरवी चालक उदय सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कहा है कि गुरुवार को वह एक घटना स्थल से लौटकर थाने पर आकर बैठा था। तभी आरक्षी सुशील कुमार ने मुझे सरकारी गाड़ी लेकर दिलोना चौराहा आने के लिए कहा बताया की मेरी गाड़ी का रूट चार्ट थाने से पूरब तहसील की ओर है। बस इसी बात पर वह मुझसे गाली गलौज करने लगे तथा थाने के पास आकर मुझसे एमडीटी व हैंडसेट लेकर दिलोना मोड़ के पास बने पेट्रोल पंप पर पीछे ले जाकर गाड़ी खड़ी कर दी। कहा कि मेरा पेपर है मुझे पढ़ना है इतना कहकर वहीं पर आराम करने लगे। पीड़ित चालक ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को देते हुए कार्रर्वाई किए जाने की मांग की है।

------------------------------------
आठ निरीक्षक बदले
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने गुरुवार की शाम आठ निरीक्षक व उपनिरीक्षक को इधर से उधर कर दिया। जिसमें जहांगीराबाद में तैनात निरीक्षक ध्रुव कुमार को थाना लोनीकटरा, अक्षय कुमार को पुलिस लाइन से फतेहपुर, संदीप कुमार राय को मीडिया सेल से रामसनेहीघाट, राघवेंद्र प्रताप रावत को कोठी से अपराध शाखा, शिवाजी सिंह को लोनीकटरा से अपराध शाखा, अवनीश कुमार सिंह को फतेहपुर से अपराध शाखा, उपनिरीक्षक मदनपाल को कोतवाली नगर से जहांगीराबाद व संतोष कुुमार को चौकी बिशुनपुर देवा से थानाध्यक्ष लोनीकटरा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed