{"_id":"5a185e384f1c1bca678bd76c","slug":"2-million-goods-theft-from-the-house-of-sarraf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ के घर से 20 लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ के घर से 20 लाख का माल उड़ाया
बाराबंकी
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के आजाद नगर मोहल्ला स्थित सराफा व्यापारी के घर हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
एक सर्राफ के घर दरवाजा तोड़कर घुसे बदमाश नकदी व जेवरात समेत करीब बीस लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। वारदात के समय व्यापारी अपने परिवार के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शहर के आजाद नगर मोहल्ले में हुई इस वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन उनका पता नहीं लग सका है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले के रहने वाले सराफा व्यापारी धीरज सोनी बृहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ कानपुर एक वैवाहिक समारोह में गए थे। इस बीच देर रात इनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे बदमाशों ने पूरा घर खंगालते हुए 90 हजार की की नकदी, चार सौ ग्राम सोने व चांदी के जेवरात मिलाकर करीब बीस लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
रात में करीब तीन बजे जब धीरज सोनी घर आए तो दरवाजा टूटा हुआ देखा। जिसके बाद अंदर पहुंचने पर जब चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को जानकारी दी। रात में ही सीओ सिटी आरएन सिंह, कोतवाल दिनेश सिंह ने पुलिस बल के साथ जाकर जांच की लेकिन सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पोती के घर डेढ़ लाख की चोरी : शहर कोतवाली क्षेत्र के सत्यप्रेमीनगर मोहल्ले की रहने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय तेज नरायन निगम की पोती पूनम निगम के घर में बृहस्पतिवार की रात दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोर 25 हजार की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सामान व जेवरात को चोरी कर ले गए।
पूनम निगम ब्यूटी पार्लर चलाती हैं व अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में गई थीं। शुक्रवार को जब यह घर आईं तो चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को बताया है। कोतवाल दिनेश सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।